मार्च 8, 2025 4:28 अपराह्न

printer

मानवता के भविष्य को आकार देने में नारी शक्ति का प्रभाव बहुत बड़ाः मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कहा कि मानवता के भविष्य को आकार देने में नारी शक्ति का प्रभाव बहुत बड़ा है। उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर की महिला कलाकारों और कारीगरों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की और जम्मू-कश्मीर और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उपराज्यपाल ने कहा कि समकालीन कला और शिल्प क्षेत्र में महिला कलाकारों और कारीगरों की अधिक भागीदारी ने इस क्षेत्र को समृद्ध किया है।

 

उपराज्यपाल ने महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण और उन्हें अपनी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उपराज्यपाल सचदेव गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन, गांधी नगर के सहयोग से आयोजित ‘सशक्त नारी सम्मान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर उपराज्यपाल ने महिला कलाकारों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने महिला कलाकारों और कारीगरों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी दौरा किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला