केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा है कि महिला शांति सैनिक आदर्श के रूप में काम करती हैं और स्थानीय महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय समुदायों के साथ विश्वास का निर्माण करती है और, संवाद तथा सहयोग को सुविधाजनक बनाती हैं।
श्री सेठ ने आज नई दिल्ली में महिला शांति सैनिकों के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अनुभव साझा करने और शांति स्थापना के क्षेत्र में स्थायी प्रभाव को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिला शांति सैनिक संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकती हैं।