मार्च 8, 2025 5:27 अपराह्न

printer

महिलाएँ सभी क्षेत्रों में अग्रणीः सी0 पी0 राधाकृष्णन

महाराष्‍ट्र में मुंबई के राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की दसवीं वर्षगांठ के असवर पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं और राज्य में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक जैसे प्रमुख पदों पर आसीन हैं, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारतीय महिलाओं का भविष्‍य बहुत उज्ज्वल है। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर और अन्य लोग उपस्थित थे।

 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बल दिया कि महिलाओं को अर्थव्यवस्था के केंद्र में रखे बिना विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानून बनाना महत्वपूर्ण है, लेकिन महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना भी उतना ही आवश्यक है।

 

    राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की 10 उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया।