मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 4, 2024 9:13 पूर्वाह्न | Tennis | Wimbledon

printer

विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता: भारत के रोहन बोपन्ना पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंचे, एकल के बाद युगल मुकाबला भी हारे सुमित नागल

विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता में कल रात लंदन में भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन ने पुरुष युगल के पहले दौर में सैंडर अरेंड्स और रॉबिन हासे की डच जोड़ी को 7-5, 6-4 से हरा दिया। अगले दौर में उनका सामना हेंड्रिक जेबेंस और कॉन्स्टेंटिन फ्रांत्ज़ेन की जर्मन जोड़ी से होगा।

वहीं, भारत के सुमित नागल और उनके सर्बियाई जोडीदार दुसान लाजोविक को पुरुष युगल के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पेड्रो मार्टिनेज और जाउम मुनार की स्पेनिश जोड़ी ने 6-2, 6-2 से हराया। इससे पहले, सुमित पुरुष एकल के पहले दौर में सर्बिया के मियोमिर केकमानोविक से हारकर बाहर हो गए।

आज पुरुष युगल में भारत के युकी भांबरी अपने फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी के साथ कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक और अलेक्जेंडर शेवचेंको के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। भारत के एन श्रीराम बालाजी अपने ग्रेट ब्रिटेन के जोडीदार ल्यूक जॉनसन के साथ क्रोएशिया के मेट पाविक और अल साल्वाडोर के मार्सेलो अरेवलो की जोड़ी के साथ खेलेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला