जनवरी 5, 2026 9:18 पूर्वाह्न

printer

वेनेजुएला पर शासन नहीं, लेकिन राजनीतिक बदलाव के लिए लागू करेंगे तेल नियंत्रण उपाय: अमरीका

अमरीका ने कहा है वह वेनेजुएला पर शासन नहीं करेगा, लेकिन राजनीतिक बदलाव लाने के लिए तेल नियंत्रण उपाय लागू करेगा। अमरीका के विदेश मार्को रूबियो ने कहा कि वेनेजुएला में ऑयल ब्‍लॉकेड यानी तेल संगरोध लागू किये जायेंगे। वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोला मादुरो को बंदी बनाने के बाद राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि अमरीका, वेनेजुएला पर सीधा नियंत्रण रख सकता है।

 

टेलीविजन के टॉक शो में अमरीकी विदेशी मंत्री के बयान के बाद वेनेजुएला को लेकर चिंताए बढ़ सकती हैं। वेनेजुएला में जबरन सत्‍ता परिवर्तन के प्रयास के बाद अमरीका वहां विदेशी हस्‍तक्षेप और बढ़ा सकता है।