जून 25, 2024 2:08 अपराह्न | Julian Assange | Wikileaks

printer

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी अधिकारियों के साथ समझौते के बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमरीकी अधिकारियों के साथ समझौते के बाद ब्रिटेन की जेल से रिहा कर दिया गया है। इसमें असांजे को राष्ट्रीय रक्षा जानकारी प्राप्त करने और उसका खुलासा करने की साजिश के आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराया जाएगा। 
 
 
विकिलीक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जेल में पांच साल से अधिक समय गुजारने के बाद लंदन की उच्‍च न्‍यायालय ने असांजे को जमानत दे दी है। अमरीकी न्याय विभाग के साथ एक अस्थायी समझौते में तय की गई शर्तों के अनुसार असांजे को अब अमरीकी हिरासत में नहीं रहना होगा।