मई 4, 2026 8:38 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल की जीत ऐतिहासिक: भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल

भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में  उन्होंने कहा कि सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। उन्होंने  कहा कि जनादेश नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा के रुख , विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 भाजपा प्रवक्ता ऋषभ तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम को बदलाव के लिए एक मजबूत जनादेश के रूप में देखा जा रहा है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में  उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि पार्टी की ऐतिहासिक जड़ें बंगाल से जुड़ी हुई हैं। ऋषभ तिवारी ने कहा कि यह जीत पश्चिम बंगाल के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत है, जो शांति, विकास और समावेशी शासन पर केंद्रित होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला