पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक, चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, शमिक भट्टाचार्य ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसे बदले की भावना से भरा सुनियोजित और राजनीतिक हत्या का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि चंद्रनाथ गैरराजनीतिक पृष्ठभूमि के व्यक्ति थे। श्री भट्टाचार्य ने उनकी हत्या के पीछे के मकसद पर सवाल उठाये।
News On AIR | मई 7, 2026 3:05 अपराह्न
प. बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से राजनीतिक तनाव बढ़ा