अक्टूबर 4, 2024 1:00 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के निवास पर किया गया हमला

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के निवास पर आज सुबह हमला किया गया। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने उत्तर 24 परगना जिले के जगतदल में उनके घर पर बम फेंके और रिवाल्वर से फायरिंग की। श्री अर्जुन सिंह ने कहा है कि उनके पैर में छर्रे लगे हैं। हमले के बाद पुलिस और त्‍वरित कार्रवाई बल-आर.ए.एफ. को तैनात किया गया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि हमले में स्थानीय पार्षद का बेटा नमित सिंह शामिल है। उसे पहले भी राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने गिरफ्तार किया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।