मार्च 17, 2026 6:21 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: निर्वाचन आयोग ने 19 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से किया तबादला

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में 19 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने डॉ. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल का, जबकि के. जयरामन को उत्तर बंगाल का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया है।

डॉ. प्रणव कुमार आसनसोल-दुर्गापुर और अखिलेश कुमार चतुर्वेदी हावड़ा के पुलिस आयुक्त होंगे। अमित कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस आयुक्त और सुनील कुमार यादव को चंदननगर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

आयोग ने 2012 बैच की अधिकारी पुष्पा को बारासात जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। वहीं, 2013 बैच की ईशानी पॉल को डायमंड हार्बर जबकि 2013 बैच के सचिन को मुर्शिदाबाद जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्‍त किया गया है। जसप्रीत सिंह को कूचबिहार और कुमार सनी राज को हुगली ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इससे पहले, आयोग ने कल पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक समेत चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।