अप्रैल 11, 2026 2:01 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी की कार्रवाई, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और अन्य के खिलाफ चल रहा तलाशी अभियान

प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कुछ अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहा है। निदेशालय ने कर्मचारी चयन आयोग भर्ती घोटाले के संबंध में आज कोलकाता में दो परिसरों की तलाशी ली। पार्थ चटर्जी के आवास और प्रसन्ना कुमार रॉय के कार्यालय में तलाशी ली जा रही है जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

कर्मचारी चयन आयोग भर्ती मामले में पार्थ चटर्जी को तीन बार  पेशी के लिए समन जारी किए गए थे, लेकिन वे एकबार भी पेश नहीं हुए। पार्थ को इस घोटाले के सिलसिले में जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें 2025 में सशर्त जमानत दे दी थी।

प्राथमिक शिक्षकों, सहायक शिक्षकों और ग्रुप-सी तथा डी कर्मियों की भर्ती से संबंधित कई मामलों में पार्थ चटर्जी के खिलाफ जांच चल रही है। निदेशालय ने कहा कि आज की तलाशी वित्तीय अनियमितताओं के सबूत जुटाने के लिए की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला