पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नज़िराबाद के एक गोदाम में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने आगजनी के दौरान अग्निशमन मंत्री की अनुपस्थिति की आलोचना की। श्री मजूमदार ने कहा कि राज्य प्रशासन मृतकों की वास्तविक संख्या को छुपा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जानें गई।
News On AIR | जनवरी 27, 2026 2:19 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना जिले में गोदाम में लगी में आग से मरने वालों की संख्या बढ़ी