मार्च 29, 2026 5:49 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी दल पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अन्य राज्यों में बंगाली भाषी लोगों पर हमला कर रही है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण  में 23 अप्रैल को और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।