केन्द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग अनुदान के अंतर्गत 680 करोड़ रुपए जारी किए हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने बताया है कि राज्य के तीन हजार से अधिक ग्राम पंचायतों, 335 ब्लॉक पंचायतों और 21 जिला परिषदों को 6 अक्टूबर को राशि जारी की गई। मंत्रालय ने कहा है कि पिछले और चालू वित्त वर्ष के दौरान पश्चिम बंगाल के लिए कुल चार हजार 181 करोड़ 23 लाख रुपए की राशि की अनुशंसा हुई थी और इसे जारी भी किया गया।
Site Admin | अक्टूबर 9, 2025 12:47 अपराह्न
पश्चिम बंगाल: केन्द्र सरकार ने ग्रामीण स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए 680 करोड़ रुपए जारी किए