भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। श्यामल हाटी हावड़ा दक्षिण से, प्रदीप लोढ़ा गारबेटा से, अरिजीत रॉय बाराबनी से और गिरिजा शंकर रॉय नटबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने मयनागुड़ी विधानसभा क्षेत्र से दूसरी सूची में एक नाम संशोधित किया है। अब इस सीट से दलीम रॉय चुनाव मैदान मे हैं।
News On AIR | मार्च 31, 2026 11:57 पूर्वाह्न
पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी