संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 3.7 से 6 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। इससे 194 अरब अमरीकी डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। नुकसान का कुल मूल्य 2025 में हासिल की गई संचयी क्षेत्रीय सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि से अधिक हो सकता है।
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 30 लाख से अधिक तक रोजगार खत्म हो जाएगा और बेरोजगारी 4 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, जो 2025 में इस क्षेत्र में सृजित कुल नौकरियों से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे लगभग 40 लाख लोग प्रभावित होंगे। रिपोर्ट में तत्काल आर्थिक विविधीकरण और मजबूत क्षेत्रीय सहयोग का आह्वान किया गया है।