मार्च 28, 2026 2:05 अपराह्न

printer

लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इज़राइल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव तेज़

पश्चिम एशिया में मिसाइलों और ड्रोन से किये गये लगातार ताजा हमलों के कारण तनाव तेज़ी से बढ़ गया है। खाड़ी के कई हिस्सों में मिसाइलों को गिराया गया है और लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इज़राइल ने फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इज़राइल ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा ने रात भर में आने वाले अधिकतर ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। वहीं खबरें बताती है कि यमन से एक मिसाइल दागने के कारण मध्य इज़राइल में सायरन बजने लगे। लेबनान के अधिकारियों ने बेरूत और दक्षिणी लेबनान में इज़राइल के हमलों में हताहत होने वाले लोगों की सूचना दी है। वहीं हिज़्बुल्लाह का उत्तरी इज़राइल पर हमला जारी है। 
 
इस बीच, कल ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में सऊदी अरब के एक सैन्य अड्डे पर अमरीका के लगभग दस सैनिक घायल हो गए और कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। दो सैनिकों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हमले में प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाया गया और अमरीका के ईंधन भरने वाले कई विमान क्षतिग्रस्त हो गए। सऊदी अरब का कहना है कि उसकी हवाई सुरक्षा ने आज सुबह रियाद क्षेत्र की ओर लक्षित एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया। साथ ही राजधानी और पूर्वी प्रांत को निशाना बनाने वाले कई ड्रोन को भी रोका गया। पिछले कुछ घंटों में तीन ड्रोन को नष्ट कर दिया गया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला