मार्च 23, 2026 2:38 अपराह्न

printer

पश्चिम एशिया संघर्ष: इज़राइल ने ईरान पर तेज किए हमले

इज़राइल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं जबकि ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की है। इससे एक ऐसा संघर्ष शुरू हो गया जो वैश्विक ऊर्जा संकट को बढ़ावा दे रहा है। तेहरान के कई जिलों में विस्फोटों की सूचना मिली है।

 

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा कि इस संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद से क्षेत्र भर में 40 तेल और गैस सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान के खोरमाबाद और उर्मिया के आवासीय क्षेत्रों में भी नागरिकों के हताहत होने की सूचना मिली है।