मार्च 30, 2026 11:43 पूर्वाह्न

printer

प. एशिया संघर्ष: इज़राइल ने लेबनान में तेज किए सैन्य अभियान

लेबनान में इज़राइल के सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में अपने बफर जोन का विस्तार किया है और नए हमले किए हैं। इस्राएली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस विस्तार का आदेश देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिजबुल्लाह की घुसपैठ को रोकना और इस्राएल की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करना है।  इज़राइली सेना ने दावा किया है कि सीमा के पास विस्फोटक लगाने की कोशिश कर रहे हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया गया है।

लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न क्षेत्रों में हुए हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है। मार्च की शुरुआत से जारी इस अभियान में मरने वालों की कुल संख्या 1 हजार 189 से अधिक हो गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं। विस्थापन की स्थिति भी लगातार गंभीर होती जा रही है। अब-तक 10 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला