जून 23, 2024 9:40 पूर्वाह्न | Benin | Nizer

printer

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने  की पुष्टि, विद्रोहियों ने पड़ोसी देश बेनिन तक कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाली तेल पाइपलाइन क्षतिग्रस्‍त की

 

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने पुष्टि की है कि विद्रोहियों ने पड़ोसी देश बेनिन तक कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाली तेल पाइपलाइन क्षतिग्रस्‍त कर दी है। पिछले वर्ष जुलाई में तख्तापलट कर हटाए गए पूर्व राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बज़ोम की रिहाई के लिए संघर्ष कर रहे पेट्रियोटिक लिब्रेशन फ्रंट ने कहा कि पिछले सप्ताह हुए हमले के पीछे भी उसका हाथ था सरकारी मीडिया ने कहा है कि पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करने वाले विद्रोहियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।