मार्च 16, 2026 9:54 अपराह्न

printer

सुव्यवस्थित प्रतिस्पर्धा कानून बाजारों की नैतिक संरचना का निर्माण करते हैं: राजीव गौबा

नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने कहा है कि सुव्यवस्थित प्रतिस्पर्धा कानून बाजारों की नैतिक संरचना का निर्माण करते हैं। श्री गौबा ने नई दिल्ली में एक सम्मेलन में कहा कि भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा कानून और नियम कई विकास और शासन लक्ष्यों को पूरा करते हैं।

 

इनमें स्थापित एकाधिकारों को रोकना, छोटे व्यवसायों के लिए खुले प्रवेश और अवसरों को बढ़ावा देना और अर्थव्यवस्था को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकृत करने में मदद करना शामिल है। श्री गौबा ने एआई द्वारा उत्पन्न नए जोखिमों से निपटने के लिए प्रतिस्पर्धा टूलकिट के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।