मार्च 26, 2026 7:24 अपराह्न

printer

डब्ल्यूईएफ रिपोर्ट: सौर और बैटरी तकनीक से भारत बन रहा वैश्विक विनिर्माण केंद्र

विश्व आर्थिक मंच(डब्ल्यूईएफ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत कम लागत वाली सौर ऊर्जा और बैटरी प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर तेजी से खुद को वैश्विक विद्युत-तकनीक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित कर रहा है।

इससे भारत पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं और चीन के जीवाश्म ईंधन-आधारित विकास मॉडल को दरकिनार कर रहा है। विश्व आर्थिक मंच ने कहा कि ऊर्जा संप्रभुता के लिए भारत का प्रयास उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक त्वरित विकास मॉडल के रूप में काम कर सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सौर ऊर्जा से लगभग 9 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति होती है। वहीं, प्रति व्यक्ति कोयले का उपयोग चीन की तुलना में काफी कम है और तेल की मांग अभी भी कम है तथा इसमें उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना नहीं है।