मौसम विभाग ने कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, ओडिसा और पंजाब में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल में आज गरज और बिजली के साथ तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज शाम 7 बजे तक क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 331 दर्ज किया गया।
Site Admin | दिसम्बर 5, 2025 8:37 अपराह्न | Weather report
हरियाणा, दिल्ली, झारखंड में शीत लहर का अनुमान