अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कल तक गरज और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा में आज गरज के साथ बिजली चमक सकती है। तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।
विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 3 तारीख तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और देश के पूर्वी हिस्से में कल तक अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।