मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 31, 2025 7:08 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शाम को तेज हवाएंँ चलने से बदला मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शाम तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 जून तक बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। कल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। इस दौरान केरल, माहे, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

 

    लक्षद्वीप, सौराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और कच्छ में तेज हवाएं चलेंगी। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।