फ़रवरी 13, 2026 8:15 अपराह्न | Weather

printer

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिन के दौरान बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अगले दो दिन में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। विभाग ने बताया कि अगले चार दिन के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।