राजधानी के कुछ इलाकों में आज मध्यम से हल्की बारिश होने के कारण कुछ क्षेत्रों में जल भराव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहते हुए 35 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होने की सम्भावना है। इसके अलावा शहर के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तीव्रता से तेज हवाओं की भी संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।