दिल्ली जल बोर्ड के वार्षिक भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के कारण बुधवार और बृहस्पतिवार को राजधानी के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। सुल्तानपुरी 80 गज, हरिजन बस्ती और इंद्रा झील कॉलोनी में कल से दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी। वहीं, निजामपुर गांव, गढ़ी रंधाला गांव और रोहिणी के कुछ सेक्टरों में कल पानी की समस्याओं रहेगी। इसके अलावा, बृहस्पतिवार को रोहिणी सेक्टर-4 के कुछ पाकेटस, किराड़ी, अमन विहार, निठारी गांव, मुबारकपुर और कराला गांव सहित आसपास के क्षेत्रों शामिल हैं। जल बोर्ड ने स्थानीय निवासियों को आवश्यकता अनुसार पहले से पानी इकठ्ठा करने की सलाह दी है। इसके अलावा, नागरिक आपातकाल स्तिथि में हेल्पलाइन 1 9 1 6 पर संपर्क कर सकते है।
News On AIR | अप्रैल 7, 2026 6:00 अपराह्न
दिल्ली जल बोर्ड के बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के कारण जलापूर्ति रहेगी प्रभावित