उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नागालैंड के युवाओं से राष्ट्रीय सेवा में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विकसित नागालैंड, विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज जुन्हेबोतो जिले के लुमामी में नागालैंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की विशाल विविधता के बावजूद, एकता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में पूर्वोत्तर क्षेत्र में हुए परिवर्तनकारी अवसंरचनात्मक विकास और शांति पहलों का उल्लेख किया। सीमांत नागालैंड प्रादेशिक प्राधिकरण समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए शांति और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उपराष्ट्रपति पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा के तीन दिन दौरे पर हैं और कल आइजोल के लिए रवाना होंगे।
News On AIR | मार्च 6, 2026 5:50 अपराह्न | VP Radhakrishnan calls upon youth
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जरूरी: उपराष्ट्रपति