बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। पटना में राज्य विधानसभा परिसर में स्थापित मतदान केंन्द्र में विधायक सुबह से ही अपना मत डालने पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी अपना वोट डाला। उधर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह जेल से विशेष व्यवस्था के तहत वोट डालने पहुंचे।
मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना पांच बजे से शुरू हो जाएगी। बिहार विधानसभा के सदस्यों की संख्या के अनुसार प्रत्येक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत है।