मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 4, 2024 2:10 अपराह्न | Elections | UK

printer

ब्रिटेन में आम चुनावों के लिए मतदान जारी

ब्रिटेन में आज महत्वपूर्ण आम चुनावों के लिए देश भर में मतदान चल रहा है। भारतीय मानक समय अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुआ मतदान कल सुबह 02 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेगा। लाखों लोगों के वोट डालने की उम्मीद है। स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे देश भर में लगभग चालीस हजार मतदान केंद्र खोले गए।

इससे पहले, कंजर्वेटिव पार्टी के 44 वर्षीय निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और लेबर पार्टी के 61 वर्षीय कीर स्टार्मर ने अपने चुनावी भाषणों के जरिये अपनी पार्टी की नीतियों को जनता के सामने रखा था।