अक्टूबर 15, 2024 1:19 अपराह्न

printer

पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

पंजाब में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे। मतदान मतपत्रों से कराया जा रहा है। मतपत्रों पर नोटा का विकल्प भी शामिल है। दिन में 11 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हो चुका था। राज्य में 13 हजार 937 ग्राम पंचायतें हैं।