मई 3, 2025 8:38 अपराह्न

printer

सिंगापुर के आम चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न

सिंगापुर के आम चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। यह चुनाव प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें उन्हें अधिक मजबूत विपक्ष से अपनी पहली बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

 

कुल 97 संसदीय सीटों के लिए दो निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 211 उम्मीदवार हैं।

 

पांच सीटें सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी ने पहले ही सुरक्षित कर ली हैं, क्योंकि वहां कोई विपक्षी उम्मीदवार नहीं उतारा गया था।