अप्रैल 9, 2026 2:37 अपराह्न

printer

केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी

पुद्दुचेरी में तेज गर्मी के बावजूद लोग बड़ी संख्या में मतदान में भाग ले रहे हैं। दोपहर में भी कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 56.7% मतदान दर्ज किया गया है। पुद्दुचेरी में 37.08% और कराईक्‍कल में 36.96% के साथ सर्वाधिक वोट डाले गए हैं। 
 
निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर, तिरुभुवानी में सबसे अधिक 62.35%  मतदान हुआ जबकि माहे में अब तक सबसे कम 45.39% मतदान हुआ है। पुद्दुचेरी में तीन जगहों पर बनाए गए हेरिटेज मतदान केंद्र अपनी पारंपरिक बनावट और तमिल संस्कृति के प्रतिबिंब के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत आए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने भी मतदान प्रक्रिया का अवलोकन और अनुभव करने के लिए इन केंद्रों का दौरा किया है। 2021 में पुद्दुचेरी में 82.2% मतदान हुआ था। मौजूदा रुझान को देखते हुए, चुनाव अधिकारियों को उम्‍मीद है कि इस बार मतदान 90% से अधिक हो सकता है।
 
केरलम में मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत 16.27% तक पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक यह 41 दशमलव एक-छह प्रतिशत हो गया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर मतदान शुरू होते ही अपना वोट डालने वाले पहले मतदाताओं में शामिल थे। तिरुवनंतपुरम स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष राज्य भर में मतदान की प्रगति पर कड़ी नजर रख रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सभी तीस हजार चौ सौ 95 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और दो हजार चालीस संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला