महाराष्ट्र के बृहन्मुंबई नगर निगम और राज्य के 29 नगर निगमों में आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि सटीक आंकड़े अभी नहीं मिले हैं, लेकिन लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। कुल 15 हजार 931 चुनाव मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग ने उन आरोपों का खंडन किया है कि मतदान के दौरान इस्तेमाल की गई अमिट स्याही को आसानी से मिटाया जा सकता था। मतगणना प्रक्रिया कल सुबह 10 बजे, 23 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल 2 हजार 299 अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं।
Site Admin | जनवरी 15, 2026 9:48 अपराह्न
महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, कल होगी मतगणना