सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आसान आर्थिक लाभ का वादा करने वाले एक निवेश प्लेटफॉर्म का प्रचार कर रही हैं। पत्र सूचना कार्यालय-पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है और एआई तकनीक का उपयोग करके इसमें हेरफेर करके बनाया गया है। इकाई ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का प्रचार नहीं किया गया है। सरकार ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ऐसे दावों की पुष्टि हमेशा आधिकारिक स्रोतों से ही करें। पीआईबी ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें क्योंकि ये फिशिंग के प्रयास हो सकते हैं।
News On AIR | मार्च 30, 2026 8:47 अपराह्न
वायरल वीडियो में आसान आर्थिक लाभ का दावा, सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से जोड़ने को खंडित किया