केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना श्रमिकों के लिए रोजगार को बढ़ावा देगी, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाएगी और ग्रामीण उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करेगी। किसानों, श्रमिकों, मजदूरों और लखपति दीदियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि दो करोड़ से अधिक लखपति दीदियां आत्मनिर्भर बन रही हैं और देश भर की अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गांवों, गरीबों, किसानों, श्रमिकों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री चौहान ने कहा कि नए साल में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत करने के प्रयासों को और तेज किया जाएगा।