अप्रैल 11, 2026 6:01 अपराह्न | Vijender Gupta

printer

विजेंद्र गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया

 

 

रोहिणी से भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के अंतर्गत नव निर्माण कार्य, गलियों का नवनिर्माण, जल पाइपलाइन के बदलाव कार्य, नाहरपुर गांव में सीवर लाइन नवीनीकरण जैसे कार्य शामिल है। एक सोशल मीडीया पोस्ट में श्री गुप्ता ने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, सुगम आवागमन और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास रोहिणी को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक क्षेत्र बनाने की दिशा में निरंतर जारी रहेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला