अक्टूबर 27, 2025 12:51 अपराह्न

printer

आज से देशभर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन शुरू

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 आज से मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश में सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देना और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण करना है। इस सप्ताह का विषय है, सतर्कता – हमारी साझा ज़िम्मेदारी। यह शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता के प्रति अधिक संवेदनशीलता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों और अन्य सभी संगठनों के लोक सेवकों द्वारा शपथ लेने के साथ हुई।

 

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और सतर्कता आयुक्त ए. एस. राजीव ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सतर्कता आयोग में इस अवसर पर अधिकारियों को शपथ दिलाई।

 

इस सप्ताह में भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है, जिसमें भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन भी आता है।