अप्रैल 7, 2026 4:41 अपराह्न

printer

वियतनाम के कम्युनिस्ट पार्टी महासचिव तो लाम को संसद ने राष्‍ट्रपति चुना

वियतनाम की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के महासचिव तो लाम को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए देश के राष्‍ट्रपति के रूप में संसद द्वारा एकमत से चुन लिया गया है। संसद ने कहा कि राष्‍ट्रीय असेम्‍बली सत्र में उपस्थित सभी 495 प्रतिनिधियों ने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नामांकन को अपना समर्थन दिया जबकि पांच प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे। राष्‍ट्रपति के रूप में तो लाम का चुनाव वियतनाम की सत्‍ता संरचना में एक परिवर्तन को दर्शाता है, जहां पार्टी सचिव और अध्यक्ष के पद परंपरागत रूप से अलग-अलग व्‍यक्तियों के पास रहे हैं।