नवम्बर 23, 2025 12:33 अपराह्न | #EmergencyResponse | #VietnamFloods #NaturalDisaster #FloodUpdate

printer

वियतनाम: बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 90, वहीं अभी भी 12 लोग लापता

वियतनाम के मध्य इलाके में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 90 हो गई है। 12 लोग अभी भी लापता हैं। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से इलाके में 1,154 मकान जलमग्न हो गए हैं। वहीं 80 हजार 800 हेक्टेयर से अधिक फसलें खराब हो गई हैं।

 

इस आपदा में अब तक लगभग 35 करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। वियतनाम सरकार ने मध्य वियतनाम के चार शहरों और प्रांतों को बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए लगभग एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर के आपातकालीन राहत कोष को मंज़ूरी दी है। वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने मध्य प्रांतों में बाढ़ समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के उपायों को तेज़ करने की अपील की है।