अप्रैल 30, 2025 9:06 अपराह्न

printer

वियतनाम ने अमरीका के साथ युद्ध की समाप्ति की 50वीं वर्षगांँठ मनाई

वियतनाम ने आज अमरीका के साथ युद्ध की समाप्ति की 50वीं वर्षगांठ मनाई। दक्षिण वियतनाम के शहर साइगॉन में आयोजित समारोह में एक भव्य सैन्य परेड निकाली गई।

 

पहली बार चीन और कंबोडिया का एक दल इसमें शामिल हुआ। 1954 में शुरू हुआ यह युद्ध 30 अप्रैल 1975 को समाप्त हुआ।