मार्च 31, 2026 12:33 अपराह्न

printer

वियतनाम: राजधानी हनोई में इस साल की शुरुआत से अब तक कोविड-19 के 29 मामले दर्ज

वियतनाम की राजधानी हनोई में इस साल की शुरुआत से अब तक कोविड-19 के 29 मामले दर्ज किए गए हैं। हनोई रोग नियंत्रण केंद्र ने 20 से 27 मार्च के बीच 12 कम्यूनों और वार्डों में 17 नए संक्रमण की सूचना दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍ल्‍यू.एच.ओ.) वर्तमान में बी.ए.- 3.2 वेरिएंट की निगरानी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बचाव करने की सलाह दी है।

डब्‍ल्‍यू.एच.ओ. ने कहा कि प्रयोगशाला स्थितियों में यह वेरिएंट कुछ एंटीजेनिक परिवर्तन और प्रतिरक्षा से बचने की विशेषताएं दिखाता है। कोविड-19 के एक नए वेरिएंट को अनौपचारिक रूप से सिकाडा नाम दिया गया है। कई क्षेत्रों में सीमित समूहों में इसका पता चला है।