उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ‘चैलिस ऑफ़ एम्ब्रोसिया : राम जन्मभूमि-चैलेंज एंड रिस्‍पोन्‍स पुस्‍तक का किया विमोचन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में ‘चैलिस ऑफ़ एम्ब्रोसिया : राम जन्मभूमि-चैलेंज एंड रिस्‍पोन्‍स पुस्‍तक का विमोचन किया। यह पुस्‍तक केन्‍द्र सरकार के पूर्व सचिव सुरेंद्र कुमार पचौरी ने लिखी है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर भारत की सभ्यता की यात्रा में एक अहम क्षण है, जहां आस्था, कानून और लोकतंत्र तथा गरिमा एक साथ आए। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि भगवान राम राष्ट्र की आत्मा हैं और वर्ष 2019 के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले ने लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया और भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दिखाया।