उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नव संवत, चैत्र शुक्लादि , उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चंद, नवरेह, साजिबू चेइराओबा और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये त्यौहार पारंपरिक नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं, वसंत ऋतु के आगमन की सूचना देते हैं और नवीनीकरण तथा नई शुरुआत की भावना को दर्शाते हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता को प्रतिबिंबित करते हैं। श्री राधाकृष्णन ने कामना की कि ये अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई आशा लेकर आए।
News On AIR | मार्च 19, 2026 10:53 पूर्वाह्न
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नव संवत, चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चंद, नवरेह, साजिबू चेइराओबा और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी