उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एक ऐसे शासन मॉडल पर जोर दिया है जो देश की सभ्यतागत जड़ों का सम्मान करे, उसकी विरासत और संस्कृति को महत्व दे और विकास प्रदान करे। उपराष्ट्रपति आज कर्नाटक के तुमकुरु में श्री सिद्धगंगा मठ में श्री शिवकुमार महास्वामी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास और विरासत में सामंजस्य स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि लोग भौतिक रूप से प्रगति कर रहे हैं और साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी स्थिर हैं।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 2:27 अपराह्न
कर्नाटक दौरे पर उपराष्ट्रपति, श्री सिद्धगंगा मठ में श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 7वें स्मृति दिवस समारोह में हुए शामिल