दिसम्बर 2, 2024 8:11 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को मुंबई के दौरे पर जाएंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल मुंबई के दौरे पर जाएंगे। वह केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के शताब्दी स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और शताब्दी स्तंभ का उद्घाटन भी करेंगे।

 

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।