दिसम्बर 3, 2024 8:53 अपराह्न

printer

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई के आईसीएआर में शताब्‍दी स्‍तम्‍भ का उद्घाटन किया

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ और केन्‍द्रीय कृषि तथा किसान कल्‍याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुंबई में आईसीएआर में शताब्‍दी स्‍तम्‍भ का उद्घाटन किया। आईसीएआर-केन्‍द्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्‍थान आज अपना शताब्‍दी स्‍थापना दिवस मना रहा है। 

 

    इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत विश्‍व में पांचवीं सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है और तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने की राह पर है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस प्रगति में किसान महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।