मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 13, 2024 12:19 अपराह्न | Har Ghar Tiranga | Vice President Jagdeep Dhankhar

printer

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सुबह नई दिल्ली के भारत मंडपम से हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राममोहन नायडू किंजारापु, किरेन रिजिजू और मनसुख मांडविया उपस्थित थे। ये रैली मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में खत्म हुई।

एक सभा को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश के हर घर में तिरंगा लहराना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब एक आंदोलन बन गया है, करोड़ों लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। हर घर तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव और विकसित भारत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संस्‍कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा देश का गर्व है, जो देश को एक सूत्र में बांधता है।