उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से तमिलनाडु के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी तमिलनाडु की पहली यात्रा है। यात्रा के दौरान, श्री राधाकृष्णन कोयंबतूर, तिरुप्पुर, मदुरै और रामनाथपुरम में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सी.पी. राधाकृष्णन का कल कोयंबतूर हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा। वे टाउन हॉल निगम भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में शांतालिंगा रामासामी आदिगलर के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए पेरूर मठ जाएँगे। उपराष्ट्रपति शाम को तिरुप्पुर जाएंगे और तिरुप्पुर कुमारन तथा महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
बुधवार को, सी.पी. राधाकृष्णन तिरुप्पुर में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति, रामनाथपुरम में पासुमपोन मुथुरामलिंगा थेवर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।